Hardik Pandya : कप्तानी जाये, पर गेंद ना जाये!




कहते हैं कि कई व्यक्ति ऐसे होते हैं जो उड़ती चिड़िया पकड़ लेते हैं। अपने Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या) उड़ती गेंद पकड़ लेते हैं। और ऐसे पकड़ता हैं जैसे उसे देख भी नहीं रहे हैं। पर सधी हुआ हाथ गेंद के इर्द गिर्द अपने को लपेट ही लेता है। देखिए ये वीडियो। फिर Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या) ने एक फोटो भी डाली। फोटो तब की जब चोट की वजह से उनका शरीर बिलकुल ढलक गया था। और अब जब उनके मेहनत करने के बाद सिक्स abs निकल आये हैं। उस फोटो पर उन्होंने लिखा कि अगर आप मेहनत करो तो नतीजे सामने आते हैं। अब जब ये माना जा रहा है कि Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या) की जगह Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) को T20 क्रिकेट (T20 Cricket) का टीम इंडिया (Team India) का लंबे समय का कप्तान (Captain)  माना जा रहा है, तो Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या) के क़रीबे कहते हैं कि उनको ये बात तकलीफ़ दे जाएगी। इतना कुछ विपरीत होने पर भी उन्होंने T20 क्रिकेट (T20 Cricket) में अपनी जान लड़ा दी थी। पर सिला क्या मिला? आगे आने वाले दिन दिलचस्प हो सकते हैं।